16 छक्के लगाकर फिन एलन ने बनाया तूफानी शतक, पाकिस्तानी गेंदबाजों की हुई खूब धुलाई

Finn Allen Century against Pakistan: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे T20 मुकाबले में 16 छक्के लगाकर शानदार शतक जड़ा| उसने केवल 48 गेंदों में शतक लगाकर न्यूजीलैंड के लिए T20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया| लेकिन फिन ग्लेन फिलिप्स का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए| फिलिप्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 46 गेंदों में T20 शतक बनाया था|

फिन एलन ने चौंके छक्कों से ही 21 गेंद में 120 रन बनाएं|उसने इस इनिंग में 16 छक्के और 5 चौके लगाए|220 के स्ट्राइक रेट से उसने 62 गेंदों में 137 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर पाकिस्तान गेंदबाजों की खूब धुलाई की|न्यूजीलैंड के लिए T20 में किसी भी खिलाड़ी द्वारा यह सबसे बड़ी पारी है|

Finn Allen hits sensational century against Pakistan in 3rd T20



फिन एलेन की 137 रनों की पारी के बदौलत न्यूजीलैंड 224 रन बना सकी| फिन ने हैरिस रौफ की सबसे ज्यादा धुलाई की| हैरिस रौफ ने चार ओवर में 15 की इकोनॉमी रेट से 60 रन दिए| पाकिस्तान के कप्तान शाहिन अफरीदी भी महंगा साबित हुआ| उसने चार ओवर में 43 रन्स दिए|

महालक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही| दोनों ओपनर सईम अयूब और मोहम्मद रिजवान सस्ते में लौट गए| बाबर आजम को छोड़ कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड गेंदबाजों के सामने चल नहीं सका| बाबर आजम ने 37 गेंदों में 58 रनों की विस्फोटक पारी खेली|

पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाएं| 45 रनों से तीसरा मुकाबला जीत कर न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में 3-0 की बढ़त ली| अपने शानदार बल्लेबाजी के लिए फिन एलन (Finn Allen) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया|

इस सीरीज में पाकिस्तान की सभी उम्मीदों पर पानी फैल गया|इस सीरीज में पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया| T20 वर्ल्ड कप 2024 के हिसाब से पाकिस्तान के लिए यह काफी बुरे संकेत हैं| दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से 2024 की धमाकेदार शुरुआत की है|

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड T20 सीरीज का अगला मुकाबला शुक्रवार को होगा|

Leave a comment