अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले इन 2 कप्तानों को अभी तक नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, एक ने तो देश ही छोड़ दिया

Under 19 World Cup: आज से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने वाला है| टीम इंडिया ने यह वर्ल्ड कप 5 बार जीता है| आज हम इन 5 में से 2 ऐसे कप्तानों की बात करेंगे जिन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर भी टीम इंडिया में कभी भी मौका नहीं मिला|

भारत ने 2000 में मोहम्मद कैफ, 2008 में विराट कोहली, और 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था| इन तीनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला| लेकिन 2012 और 2022 विश्व विजेता अंडर-19 टीम के कप्तानों को टीम इंडिया में अभी तक मौका नहीं मिला है|

अंडर-19 विजेता कप्तान जिन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला

उन्मुक्त चंद



2012 में इंडिया ने उन्मुक्त चंद की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन उसे टीम इंडिया में कभी भी मौका नहीं मिला| 2012 का वर्ल्ड कप जीतने वाले 15 खिलाड़ियों में से केवल 2 खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला| यह 2 खिलाड़ि है तेज गेंदबाज संदीप शर्मा और टेस्ट क्रिकेट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हनुमा विहारी| संदीप शर्मा ने केवल दो अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले और हनुमा विहारी को 16 टेस्ट मुकाबलों में मौका दिया गया|

उन्मुक्त चंद को IPL में साल 2014 में राजस्थान रॉयल्स और 2015 में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल किया था| लेकिन वह आईपीएल में पूरी तरह से असफल रहा| उसने 21 मुकाबलों में केवल 100 की स्ट्राइक रेट से 300 रन बनाएं|

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट की असफलता से निराश होकर उन्मुक्त चंद ने बाहरी देशों में जाकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का निर्णय लिया| उसे बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइटराइडर्स के साथ खेलना पड़ा|

यश धूल



2022 में यश धूल की कप्तानी में इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था| इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उसे अपने साथ शामिल किया, लेकिन टीम इंडिया के दरवाजे यश धूल के लिए अभी भी नहीं खुले हैं| केवल यश धूल ही नहीं, 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले किसी भी खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली| हालांकि 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले काफी सारे खिलाड़ियों का समावेश आईपीएल हो चुका है|

आईपीएल में यश धूल ने चार मुकाबलों में केवल 16 रन ही बनाए हैं| हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उसका बल्ला अच्छा चला है| 18 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में उसने 43 की औसत से 1203 रन बनाए हैं|

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले मोहम्मद कैफ और विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम बना लिया| लेकिन इन दोनों को छोड़ अन्य तीन कप्तान पृथ्वी शॉ, यश धूल और उन्मुक्त चंद असफल होते हुए दिख रहे हैं|

Leave a comment