4 टीम्स जो T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जरूर प्रवेश करेंगी

T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप 2024 का बिगुल बज चुका है| 1 जून से T20 क्रिकेट की सबसे बड़ी टूर्नामेंट शुरू होने वाली है| पहली बार वर्ल्ड कप में 20 टीम्स हिस्सा लेने वाली हैं|

आज हम 4 ऐसी टीम्स के बारे में जानेंगे जो T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश जरूर कर सकती है| तो चलिए आज का यह शानदार क्रिकेट एनालिसिस शुरू करते हैं|

4 टीम्स जो T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जा सकती है

टीम इंडिया


इंडिया की टीम इस समय T20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन लग रही है| आईपीएल की वजह से इंडियन क्रिकेट को एक से बढ़कर एक युवा सितारे मिल गए हैं|

टीम इंडिया में हर जगह के लिए कम से कम दो दावेदार है| अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी केएल राहुल, ईशान किशन जैसे स्टार बल्लेबाजों को और युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों को टीम में मौका नहीं मिल रहा|

T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले आईपीएल होने वाला है| इसका सबसे बड़ा फायदा टीम इंडिया को होगा| IPL में टीम इंडिया के खिलाड़ी कम से कम 14 मुकाबले खेलेंगे, जिससे उनकी अच्छी प्रैक्टिस होगी|

इंडिया ने 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन उसके बाद कभी बार सेमीफाइनल तक जाकर भी टीम के हाथों निराशा लगी| लेकिन खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया इस बार सेमीफाइनल में जरूर प्रवेश करेंगी|

ऑस्ट्रेलिया


ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में पहली बार T20 वर्ल्ड कप जीता था| इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट विश्व में अपना दबदबा कायम रखा और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023, वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीत लिया|

ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, पैंट कमिंस, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं| इन खिलाड़ियों में से लगभग सारे खिलाड़ी आईपीएल भी खेलने वाले हैं| आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया आखिरी पल तक हार नहीं मानती| इन सब बातों को ध्यान में रखकर ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल तक जरूर जा सकता है|

साउथ अफ्रीका


SA20 लीग की वजह से साउथ अफ्रीका को T20 में टीम इंडिया की तरह अच्छे खिलाड़ी मिल रहे हैं| इसके साथ साउथ अफ्रीका के पास डेविड मिलर, क्लासेन, मार्क्रम जैसे बेहतरीन अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं| साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी टीम इंडिया के जैसे ही काफी खतरनाक है| उनके पास रबाडा, बर्गर, Ngidi, Nortje, Marco Jansen जैसे खतरनाक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज है|

इसके अलावा केशव महाराज और तबरेज शम्सी की शानदार स्पिन गेंदबाजी अच्छा संतुलन लाती है| साउथ अफ्रीका आज तक आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है| हालांकि यह टीम कई बार सेमीफाइनल तक पहुंची है| इस बार भी साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल तक पहुंचने के आसार बन रहे हैं|

न्यूजीलैंड


वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड के हाथों कई बार निराशा लगी है| यह टीम कई बार सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंची है, लेकिन एक बार भी आईसीसी किताब नहीं जीत पाई|

हालांकि पिछले कुछ वर्षों में न्यूजीलैंड को पास कई सारे बेहतरीन T20 खिलाड़ी मिले हैं| रचिन रविंद्र, Devon Conway, सेंटनर, टीम साऊदी और ट्रेंट बोल्ट जैसे खतरनाक क्रिकेटर्स इस टीम को काफी मजबूत बनाते हैं|


हमने इस लिस्ट में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान जैसी टीम्स को नहीं रखा है| हालांकि T20 क्रिकेट में यह टीम्स किसी भी टीम को हराने की काबिलियत रखती है| इसके अलावा अफगानिस्तान भी T20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल में जाकर सबको आश्चर्यचकित कर सकती है| वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने श्रीलंका, पाकिस्तान और इंग्लैंड को हराया था|

उम्मीद करते हैं आपको यह शानदार क्रिकेट एनालिसिस पसंद आया होगा|

Leave a comment