गुजरात टाइटंस का नया सुपरस्टार, 3 करोड़ 60 लाख में खरीदे इस खिलाड़ी ने लगाया दोहरा शतक

Robin Minz: झारखंड के विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन मिंज (Robin Minz) ने सीके नायडू ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया| 21 वर्षीय इस बल्लेबाज से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को काफी आशा है|

सीके नायडू ट्रॉफी में झारखंड की तरफ से खेलते हुए ओडीशा के खिलाफ रॉबिन ने 199 गेंद में 201 रनों की तूफानी पारी खेली| इस पारी में उसने 23 चौके और 9 छक्के लगाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया|



रॉबिन झारखंड के रांची से आते हैं| उसकी काबिलियत को देख गुजरात टाइटंस ने उसे आईपीएल ऑक्शन 2024 में 3 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा| रॉबिन ने धोनी से प्रेरणा लेकर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी| बीते समय में धोनी ने उसके पिताजी से भी कहा था कि अगर रॉबिन को कोई नहीं खरीदेगा तो उनकी टीम जरूर उसे खरीदेंगी|

गुजरात टाइटंस ने रॉबिन मिंज (Robin Minz) को बतौर विकेट कीपर टीम में शामिल किया है| 2022 और 2023 आईपीएल सीजन में गुजरात की विकेटकीपिंग व्रुद्धीमन साहा ने की थी| लेकिन रॉबिन के इस शानदार फॉर्म को देखते हुए आने वाले वक्त में गुजरात टाइटंस के लिए रॉबिन विकेट कीपिंग बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए दिख सकते हैं|

झारखंड पहली पारी में तीन विकेट लेकर 487 रन बना पाई| ओडीशा पहली पारी में केवल 168 रन ही बना सकी| झारखंड के पास फिलहाल 319 रनों की मजबूत बढ़त है| इस मुकाबले में झारखंड की जीत लगभग तय हो चुकी है|

सीके नायडू ट्रॉफी 23 वर्षों के अंदर के खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बनाई हुई क्रिकेट सीरीज है| इस ट्रॉफी का नाम भारत के पहले कप्तान सीके नायडू के क्रिकेट योगदान को ध्यान में रखकर रखा गया था| इस ट्रॉफी का 22 वर्ष के अंदर और 25 वर्ष के अंदर के खिलाड़ियों के लिए भी अलग से आयोजन किया जाता है|

Leave a comment