Jos Buttler shines for Paarl Royals: इंग्लैंड के जोस बटलर ने साउथ अफ्रीका T20 लीग में आक्रामक बल्लेबाजी कर Faf Du Plessis की टीम पर बड़ी जीत दर्ज की है| बटलर ने 190 की स्ट्राइक रेट से केवल 37 गेंद में 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली| इस पारी में उसने 8 चौके और 3 छक्के लगाकर इन 11 गेंदों में ही 50 रन बनाए|
Faf Du Plessis की कप्तानी में जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर केवल 135 रन बनाएं| सुपर किंग्स के मुख्य बल्लेबाज Faf Du Plessis, मोईन अली, रीजा हेंड्रिक्स और रोमारियो शेफर्ड सस्ते में लौट गए| सुपर किंग्स की तरफ से केवल Leus du Plooy ने अच्छी बल्लेबाजी की| उसने 43 गेंदों में 71 रन बनाए|
𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝 #𝙋𝙍𝙫𝙅𝙎𝙆#Betway #SA20 #WelcomeToIncredible pic.twitter.com/BV2BgPoEmo
— Betway SA20 (@SA20_League) January 17, 2024
लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर ने पहली गेंद से अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 7 विकेट से जीता दिया| सुपर किंग्स के मोईन अली, बर्गर, रोमारियो शेफर्ड और फंगीसो जैसे गेंदबाजों की जोस बटलर ने धुलाई की| सुपर किंग्स की तरफ से केवल इमरान ताहिर ने काफी अच्छी गेंदबाजी की| ताहिर ने केवल तीन की इकोनॉमी रेट से 12 रन दिए और एक विकेट भी लिया|
अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया| पर्ल रॉयल्स की तरफ से लुंगी एनगिडी ने काफी अच्छी गेंदबाज की| एनगिडी ने केवल 19 रन देकर 3 विकेट निकाले और तबरेज़ शम्सी ने 27 रन देकर एक विकेट लिया|
पर्ल रॉयल्स इस सीजन की सबसे बेहतरीन टीम लग रही है| तीन में से तीन मुकाबले जीत कर रॉयल्स13 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल पहले पायदान पर है| चार मुकाबलों के बाद एक भी मुकाबला नहीं जितने से जोबर्ग सुपर किंग्स की मुश्किलें काफी बढ़ गई है| सुपर किंग्स केवल दो अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है|
पर्ल रॉयल्स का अगला मुकाबला कल 19 जनवरी को MI केप टाउन के साथ भारतीय समय अनुसार रात को 9:00 बजे खेला जाएगा| सुपर किंग्स का अगला मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार 20 जनवरी को भारतीय समय अनुसार रात को 9:00 बजे होगा|
नमस्ते मैं सनी, SportsYatri का मुख्य लेखक और Founder| SportsYatri.com भारत का विश्वसनीय स्पोर्ट्स न्यूज़ ब्लॉग है| मुझे खेल जगत की खबरें पढ़ने, समझने और लिखने में काफी दिलचस्पी है| उम्मीद है आपको हमारा कंटेंट काफी पसंद आ रहा है|