राजस्थान रॉयल्स को मिलेगा नया कप्तान, बढ़ने वाली है संजू सैमसन की मुश्किलें 

Sanju Samson’s poor form continues: टीम इंडिया में लगातार मौके मिलने के बावजूद संजू सैमसन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है| अफगानिस्तान के खिलाफ कल हुए मुकाबले में संजू पहले ही गेंद पर आउट हुआ| दूसरे सुपर ओवर में भी संजू सैमसन एक भी रन नहीं बन पाया| इस सीरीज में ईशान किशन और अच्छे फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को बाहर रख सिलेक्टर्स ने संजू सैमसन पर भरोसा रखा था| लेकिन संजू ने यह आखिरी मौका गंवाया है|

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 और वनडे सीरीज में भी सैमसन ने केवल एक मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था| इन सब बातों को ध्यान में रखकर संजू सैमसन को टीम इंडिया में आने वाले समय में मौका नहीं मिल सकता है|

Sanju Samson’s poor batting form continues

पिछले एक वर्ष में संजू सैमसन का प्रदर्शन सामान्य रहा है| आईपीएल 2024 2 महीनों में शुरू होने वाला है| संजू का खराब फार्म राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ा सकता है| 2008 सीजन जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स एक बार भी आईपीएल नहीं जीत पाई| इसी वजह से इस साल राजस्थान रॉयल्स के मालिक किसी भी हालत में आईपीएल 2024 ट्रॉफी अपने नाम करना चाहते हैं|

खराब बल्लेबाजी फॉर्म की वजह से संजू सैमसन असरदार प्रदर्शन नहीं कर सकते| इसी बात को ध्यान में रखकर शायद राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट सैमसन को कप्तानी से हटाकर नया कप्तान चुन सकते हैं|

राजस्थान रॉयल्स की टीम में जोस बटलर सबसे अनुभवी खिलाड़ी है| संजू सैमसन की गैर मौजूदगी में बटलर ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी की थी| साउथ अफ्रीका T20 लीग में रॉयल्स की फ्रेंचाइजी पर्ल रॉयल्स की कप्तानी जोस बटलर ही कर रहा है| बटलर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इंग्लैंड की कप्तानी का अनुभव है|

जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ियों के काफी पसंदीदा हैं| इन सब बातों को ध्यान में रखकर अगर आईपीएल 2024 में बटलर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए तो इसमें आश्चर्य करने की कोई बात नहीं होगी|

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफस तक भी नहीं जा सकी थी| टीम के लिए यशस्वी जयसवाल ने सबसे ज्यादा 625 रन और जोस बटलर ने दूसरे सबसे ज्यादा 392 रन बनाए थे|

Leave a comment