IPL Auction 2024: शाहरुख खान हो सकते हैं सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन 2024 कुछ ही घंटे में शुरू हो जाएगा| Auction में कुल 333 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं|

Shahkhan Khan IPL Cricketer
Image source: IPLT20

पंजाब किंग की ओर से खेलने वाले शाहरुख खान पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है| साल 2022 में पंजाब ने उन्हें 9 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था|

लेकिन पंजाब इस बेहतरीन खिलाड़ी का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर सकी और अंत में उन्हें रिलीज कर दिया|

T20 क्रिकेट में एक अच्छा फिनिशर टीम में होना काफी जरूरी होता है| पिछले आईपीएल में जितेश शर्मा और रिंकू सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत हाल ही में इंडिया की T20 टीम में अपना स्थान हासिल किया था|

शाहरुख खान आखिरी ओवर में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं| आईपीएल में काफी सारे टीम ऐसी है जिनके पास एक इंडियन फिनिशर की कमी है जिस वजह से शाहरुख खान पर कुछ टीम्स की नजर जरूर होगी|

कौन सी टीम्स शाहरुख पर बोली लगा सकती है

  1. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल का पिछले सीजन में प्रदर्शन काफी निराशाजनक था| ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में टीम का मिडिल ऑर्डर गड़बड़ाया हुआ था, ऐसे में स्वरूप गांगुली और रिकी पोंटिंग की नजर शाहरुख पर जरूर होगी|

दिल्ली कैपिटल्स के पास फिलहाल 29.25 करोड रुपए की रकम है, और अगर उन्हें शाहरुख 7 करोड़ से 10 करोड़ तक मिलता है तो वह उसे जरूर खरीदने की कोशिश करेंगे|

2. चेन्नई सुपर किंग्स

शाहरुख खान चेन्नई के लोकल ब्वॉय है जिस वजह से उन्हें CSK की पीली जर्सी काफी प्रेरित कर सकती है|

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में काफी सारे भारतीय खिलाड़ियों का काफी अच्छे से इस्तेमाल किया है| अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे इसके ताजा उदाहरण है|

CSK के पास 32 करोड रुपए है, और वह शाहरुख पर 10 करोड़ से लेकर 12 करोड रुपए भी खर्च कर सकते हैं| 2022 में के गौतम को CSK ने 9.25 करोड रुपए में खरीद लिया था, जो इस बात का संकेत है कि CSK युवा भारतीय खिलाड़ियों पर पैसे खर्च करने में बिल्कुल संकोच नहीं करती है|

3. राजस्थान रॉयल्स

RR के पास Finishers की कमी है| उन्होंने जेसन होल्डर को रिलीज किया है और पिछले साल में बार-बार R Ashwin को ऊपरी स्थान पर भेज रहे थे| उन्होंने इस साल देवदत्त पाड़ीकल को भी रिलीज किया है जिससे उनके बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर हो चुकी है|

लेकिन शाहरुख खान और ध्रुव जुरेल को मिडिल ऑर्डर में इस्तेमाल कर यह टीम एक बार फिर से आईपीएल में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है|

राजस्थान के पास केवल 14.5 करोड रुपए बचे हैं| इसलिए वे शाहरुख खान को ज्यादा से ज्यादा 7 करोड़ में ले सकते हैं|

क्रिकेट और खेल जगत की ताजा जानकारी के लिए Sportsyatri  से जुड़े रहिए|

 

Leave a comment