मिचेल स्टार्क पर लगेगी बड़ी बोली| इन फ्रेंचाइजी के बीच हो सकती है भिड़ंत

 

मिचेल स्टार्क आईपीएल में कौन सी टीम से खेल सकते हैं|

कल 19 दिसंबर को आईपीएल का मिनी ऑप्शन होने वाला है जिसमें तेज गेंदबाजों पर अच्छी खासी बोली लगने की उम्मीद है|

वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेने के लिए फ्रेंचाइजी में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है|

मिचेल स्टार्क ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 647 विकेट ले चुके हैं और वह अपने बेहतरीन तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं| मिचेल स्टार्क ने अपना आखिरी आईपीएल 2015 में खेला था जिसके बाद वह 2024 में एक बार फिर से अपना तहलका मचा सकते हैं|

यह टीम्स लगा सकती है मिचेल स्टार्क पर बोली

मुंबई इंडियंस

MI के पास बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा कोई अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाला तेज गेंदबाज नहीं है| चोट की वजह से परेशान जोफ्रा आर्चर को MI ने पहले ही रिलीज कर दिया है|

टीम में कोई बड़ा लेफ्ट हैंड सिम बॉलर भी नहीं है जिस वजह से आकाश अंबानी की नजर मिचेल स्टार्क पर जरूर रहेगी| मिचेल स्टार्क का समावेश मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को परिपूर्ण बन सकता है|

अभी फिलहाल मुंबई इंडियंस के पास 32 करोड रुपए बचे हुए हैं| आकाश अंबानी इस बेहतरीन गेंदबाज के ऊपर 15 करोड रुपए भी खर्च कर सकते हैं|

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स

सीएसके के पास फिलहाल पतिराना, दीपक चहर और मुकेश चौधरी के रूप में बेहतरीन तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद है, लेकिन पथिराना और दीपक चार की तंदुरुस्ती पर हमेशा सवाल होते हैं जिस वजह से महेंद्र सिंह धोनी जरूर चाहेंगे कि उनके पास दो और तेज गेंदबाजी के विकल्प मौजूद हो|

चेन्नई सुपर किंग के पास अभी 31 करोड़ की पर्स बाकी है और उन्हें सिर्फ 8 खिलाड़ियों की जरूरत है जिस वजह से उन्हें मिचेल स्टार्क को लेने में ज्यादा दिक्कत होने की संभावना कम है|

गुजरात टाइटंस

मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और जोशुआ लिटिल के अलावा गुजरात टाइटंस के पास कोई बड़ा तेज तेज गेंदबाज उपलब्ध नहीं है| हार्दिक पांड्या के जाने के बाद उनका एक और तेज गेंदबाजी विकल्प कम हो चुका है जिस वजह से उन्हें Auction में कम से कम दो तेज गेंदबाज लेने पड़ेंगे|

मोहम्मद शमी के साथ मिशेल स्टार्क का होना गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी को काफी खतरनाक बन सकता है| आशीष नेहरा खुद एक लेफ्ट हैंड गेंदबाज रह चुके हैं और वह मिचेल स्टार्क जैसे स्टार खिलाड़ी की अहमियत काफी अच्छे से जानते हैं|

गुजरात के पास सबसे ज्यादा यानी 38.15 करोड रुपए बच्चे हैं जिनमें से केवल दो विदेशी खिलाड़ियों का लेना बाकी है, जिस वजह से अगर मिचेल स्टार्क गुजरात टाइटंस की जर्सी में 2024 में दिखते हैं तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी|

 

 

 

 

Leave a comment