RCB के ओपनिंग बल्लेबाज ने लगाया केवल 41 गेंदों में शतक, विराट कोहली को मिला नया साथी

Will Jacks smashed fastest century in SA20: इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज विल जैक ने साउथ अफ्रीका T20 लीग (SA20) में आज सबसे तेज शतक लगाया| प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए विल जैक ने डरबन सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों की खूब पिटाई की|

विल जैक ने 9 छक्के और 8 चौके लगाकर 245 कि स्ट्राइक रेट से केवल 41 गेंदों में ही शानदार शतक जड़ा| इस पारी में विल जैक ने केशव महाराज, मार्कस स्टोइनिस और रिस टॉपली जैसे स्टार गेंदबाजों की खूब पिटाई की|

Will Jacks smashed fastest century in SA20



विल जैक काफी आक्रामक बल्लेबाज है| इंग्लैंड के लिए उसने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 की स्ट्राइक रेट से रन बनाएं| वनडे क्रिकेट में भी जैक का स्ट्राइक रेट 106 से भी ऊपर है|

विल जैक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2023 में 3 करोड 20 लाख रुपए देकर खरीदा था| लेकिन चोट की वजह से विल जैक IPL से बाहर हो गया| लेकिन जैक्स इस साल काफी शानदार फार्म में है| इसी वजह से वह इस साल विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए दिख सकता है|

विल जैक पहली गेंद से विस्फोटक बल्लेबाजी करने की काबिलियत रखता है| विराट कोहली के साथ वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को काफी अच्छी शुरुआत दे सकता है| विराट को हमेशा आक्रामक बल्लेबाजों के साथ खेलना पसंद आता है| ऐसे में इन दोनों की जोड़ी आरसीबी के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है|

विल जैक के शानदार शतक के बदौलत कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रन बनाएं| इस महालक्ष्य का पीछा करने के लिए डरबन सुपरजाइंट्स के मुख्य बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, और हेनरीक क्लासेन को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी|

Leave a comment