निकोलस पूरन ने छोड़ा सुपरजाइंट्स का साथ, नीता अंबानी की टीम में हुआ शामिल

Nicholas Pooran left Durban Super Giants: सुपरजाइंट्स को बड़ा झटका लगा है| टीम के फिनिशर और मुख्य बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टीम को छोड़कर दूसरे टीम में प्रवेश किया है| निकोलस पूरन T20 क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक है|

Nicholas Pooran left Durban Super Giants
to join MI Emirates



निकोलस पूरन SA20 क्रिकेट लीग में डरबन सुपरजाइंट्स के लिए खेल रहा था| लेकिन पूरन टीम को बीच में ही छोड़कर मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में शामिल होने वाला है| दरअसल 19 जनवरी से इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) शुरू होने वाली है| इस लीग में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी MI Emirates की कप्तानी निकोलस पूरन करने वाले हैं|


निकोलस पूरन की जगह सुपरजायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस को टीम में शामिल किया है| स्टोइनिस के आने से सुपरजाइंट्स के खेमे में एक बेहतरीन ऑलराउंडर समावेश हुआ है| मार्कस स्टोइनिस बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहा था| मेलबर्न स्टार्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और इसी वजह से मार्कस स्टोइनिस सुपरजाइंट्स के साथ खेलने के लिए उपलब्ध हैं|

Marcus Stoinis Replaces Nicholas Pooran for Durban Super Giants



अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 145 के स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाला स्टोइनिस सुपरजाइंट्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकता है| मार्कस स्टोइनिस की 8.70 की इकोनॉमी रेट उसे एक अच्छा गेंदबाजी विकल्प बनाती है|

निकोलस पूरन ने इस सीजन सुपरजाइंट्स के लिए केवल 3 मुकाबले खेले| 43 की औसत से उसने 86 रन बनाए| पूरन की 31 गेंदों में 60 रनों ने सुपरजाइंट्स को सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ बड़ी जीत दिलवाई थी|

डरबन सुपरजाइंट्स फ्रेंचाइजी में एक और स्टार खिलाड़ी शामिल होने वाला है| इंडिया के खिलाफ T20 सीरीज खत्म होने के बाद नवीन उल हक सुपरजाइंट्स में शामिल होने वाला है| नवीन के आने से सुपरजाइंट्स की गेंदबाजी और भी मजबूत होने वाली है|

13 अंकों के साथ सुपरजाइंट्स SA20 पॉइंट्स टेबल में दूसरे क्रमांक पर है |आज रात 9:00 बजे से सुपरजाइंट्स का अगला मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ शुरू होगा|

Leave a comment