राजस्थान रॉयल्स ने दिखाया कैसे खरीदते हैं प्लेयर्स, Nandre Burger को खरीदा केवल 50 लाख में

IPL Auction 2024 Update: आईपीएल का मिनी Auction खत्म हो चुका है और लगभग सभी टीमों ने 25-25 प्लेयर्स खरीद लिए है|

एक तरफ Pat Cummins और Mitchell Starc जैसे खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी तो दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों ने काफी कम कीमत में अच्छे-अच्छे खिलाड़ि खरीदे|

इंडिया और साउथ अफ्रीका की ODI सीरीज में अपनी गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले Nandre Burger को राजस्थान रॉयल्स ने केवल 50 लाख रुपए में खरीदा|

कौन है Nandre Burger

Nandre Burger साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज है| वह एक लेफ्ट हैंड सिमर है और अपनी गेंदबाजी में काफी अच्छी विविधता रखते हैं|

आज ही हो रहे इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका ODI मैच में उन्होंने 10 ओवर में केवल 30 रन दिए और तीन महत्वपूर्ण विकेट भी लिए|

Nandre Burger will play for Rajasthan Royals

Nandre Burger को क्यों खरीदा राजस्थान रॉयल्स ने

राजस्थान रॉयल्स के पास प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन,और नवदीप सैनी के रूप में बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाजी विकल्प उपलब्ध है| इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट के रूप में उनके पास t20 क्रिकेट का घातक गेंदबाज उपलब्ध है|

लेकिन अगर ट्रेंट बोल्ट उपलब्ध नहीं रहे या फिर उनकी तंदुरुस्ती ठीक नहीं रही तो राजस्थान रॉयल्स के पास Nandre Burger के रूप में एक अच्छा विकल्प आ चुका है|

 

एक्सपर्ट इस इस खरीद से खुश क्यों है

Nandre Burger युवा गेंदबाज है और वह आने वाले कई साल फिट रहने की उम्मीद है तो दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क जिन्हे 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा गया उनकी फिटनेस पर हमेशा सवाल होते हैं और यदि वे इंजर्ड हो गए तो कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ने वाली है|

इसीलिए राजस्थान रॉयल्स के इस कदम की क्रिकेट प्रेमी और एक्सपट्र्स काफी सराहना कर रहे हैं|

 

आईपीएल 2024 कब शुरू होने वाला है?

आईपीएल 2024 22 मार्च को शुरू होने की उम्मीद है|

आईपीएल 2024 कहां पर होने वाला है?

भारत में इलेक्शन की वजह से इस साल आईपीएल विदेश में होने की संभावना है| अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई विशेष जानकारी नहीं है|

किस देश के खिलाड़ी है Nandre Burger?

Nandre Burger साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज है| वे केवल 23 वर्ष के है|

खेल जगत की ताजा जानकारी के लिए Sportsyatri से जुड़े रहिए|

Leave a comment