KL Rahul करेंगे कोहली की बराबरी? इंडिया vs साउथ अफ्रीका तीसरा ODI

India vs South Africa 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला है| दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है| भारतीय समय अनुसार आज दोपहर 4:30 पर यह मुकाबला शुरू हो जाएगा|

केएल राहुल के पास आज विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है|

KL Rahul करेंगे कोहली की बराबरी?

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर केवल एक ही बार वनडे सीरीज जीती है| 2018 में विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने यह सीरीज 5-1 से जीती थी|

इससे पहले १९९२ में अज़हरुद्दीन, २००६ में द्रविड़, २०१० और २०१३ में धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम को ODI सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था|

अगर आज भारतीय टीम जीत जाती है तो KL राहुल का नाम विराट कोहली के साथ जोड़ दिया जाएगा|

पहला मुकाबला भारत ने बड़ी आसानी से जीता था, लेकिन दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पलटवार कर दिया| दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज काफी अच्छी फॉर्म में है और साथ में उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज भी कमाल का खेल कर रहे हैं|

ऐसे में केएल राहुल और भारतीय खिलाड़ियों के पास सामने एक बड़ी चुनौती है| इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, और बुमराह को आराम दिया गया है|

भारत की प्लेइंग इलेवन

इस मैच में Rajat Patidar अपना ODI Debut कर रहे हे|

Sanju Samson, Rajat Patidar, Sai Sudharsan, Tilak Varma, KL Rahul(W/C), Rinku Singh, Washington Sundar, Axar Patel, Arshdeep Singh, Avesh Khan, Mukesh Kumar

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

Reeza Hendricks, Tony de Zorzi, Rassie van der Dussen, Aiden Markram(C), Heinrich Klaasen(W), David Miller, Wiaan Mulder, Keshav Maharaj, Nandre Burger, Lizaad Williams, Beuran Hendricks

दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका में 26 दिसंबर से शुरू होगी| इस सीरीज में विराट, रोहित और बुमराह भारतीय टीम में वापसी करेंगे| भारतीय खिलाड़ियों का मौजूदा फॉर्म देखकर इस सीरीज में इंडिया का पलडा भारी रह सकता है|

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीका के Boland Park, Paarl में  तीसरा वनडे खेला जाएगा|

भारत और दक्षिण अफ्रीका आखिरी वनडे मैच में कौन से खिलाड़ियों पर से अच्छे प्रदर्शन कि उम्मीद है?

भारत की तरफ से राहुल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, और मुकेश कुमार का प्रदर्शन निर्याणक साबित हो सकता है|

साउथ अफ्रीका की तरफ से Nandre Burger, van der Dussen, David Miller का प्रदर्शन निर्याणक साबित हो सकता है|

 

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट कितने ODI हुए हैं?

भारत-साउथ अफ्रीका के बिच अब तक ९३ ODI हुए है| भारत ने ३९, अफ्रीका ने ५१ मुकाबले जीते और ३ मैच ड्रा रहे|

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने 2001 रन बनाए हैं| दक्षिण अफ्रीका की तरफ से Jacques Kallis ने 1535 रन बनाए हैं|

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए है?

दोनों देशों मैं हुए ODI मुकाबलो के बीच Shaun Pollock ने सबसे ज्यादा 48 विकेट ली है| भारत की तरफ से Anil Kumable ने 46 विकेट लिए है|

Leave a comment