India vs South Africa Cricket: तीन दिलचस्प बातें

India vs South Africa Cricket: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट मुकाबले काफी रोमांचक होते हैं| दोनों देशों के बीच काफी अच्छे संबंध है और आईपीएल की वजह से दोनों देशों के क्रिकेटर भारतीय फैंस के दिल से जुड़े हुए हैं|

आज हम देखेंगे तीन ऐसे दिलचस्प बातें जो भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट को खास बनाती है|

भारत ने अपना पहला t20 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था

India's first t20 cricket match was against south africa
                                                   Image credi: IndiaToday

1 दिसंबर 2006 को भारत ने अपना पहला t20 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था| दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंद बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए और दिनेश कार्तिक की अहम परी के बदौलत भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता था| नाबाद 31 रन बनाने वाले दिनेश कार्तिक मैन ऑफ द मैच रहे थे|

सचिन तेंदुलकर का यह एकमात्र t20 मैच था जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे| इसके बाद सचिन कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में t20 मैच नहीं खेला|

एबी डी विलियर्स साउथ अफ्रीका से भारत में ज्यादा लोकप्रिय है

मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स भारतीयों के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है| उनकी लोकप्रियता साउथ अफ्रीका के मुकाबले भारत में कई गुना ज्यादा है|

आईपीएल की वजह से दोनों देशों के काफी सारे खिलाड़ी भारतीयों के दिल में बसे है जैसे कि रबाडा, Dale Steyn, केशव महाराज|

साउथ अफ्रीका रहा है टीम इंडिया पर भारी

दोनों देशों में t20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट मिलाकर अब तक 157 मुकाबले हुए हैं| कई बार हमें कांटे के मुकाबले देखने मिले हैं|

लेकिन साउथ अफ्रीका भारतीय टीम से एक कदम आगे रहा है| तीनों फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका ने अब तक 79 और भारत ने 68 मुकाबले जीते हैं| टेस्ट क्रिकेट में 10 मुकाबला ड्रॉ रहे हैं

हालांकि पिछले 5 वर्षों में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका पर थोड़ी सी हेवी दिखाई दे रही है| उम्मीद है आगे भी क्रिकेट के मैदान पर दोनों टीम्स में कड़ी टक्कर दिखाई देगी|

इसी साल रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट Matches की सीरीज खेलने वाला हैं|  ICC टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण हैं|

Sports जगत की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए Sportsyatri से जुड़े रहिये|

 

Leave a comment