धोनी के पसंदीदा गेंदबाज ने की धूमधाम से शादी| जानिए कौन है तुषार देशपांडे की खूबसूरत पत्नी

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज तुषार देशपांडे ने कल 21 दिसंबर 2023 को नभा गड्डमवार के साथ शादी की| तुषार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के फोटोस शेयर करते हुए यह बात अपने  फैंस को बताइ|

12 जून को दोनों ने सगाई की थी और कल दोनों ने हिंदू रिवाज के अनुसार शादी कर नयी पारी की शुरुआत की है| इसी साल सीएसके के मुख्य बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने भी जून 2023 में शादी की थी| यह साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के लिए मैदान और मैदान के बाहर आनंद भरा रहा है|

क्या करती है नभा गड्डमवार

नभा गड्डमवार फैशन डिजाइनर है| वह आर्ट्स और पेंटिंग्स में रुचि रखती है|

कैसे मिले दोनों

तुषार देशपांडे और नभा गड्डमवार स्कूल से एक दूसरे को जानते हैं| तुषार ने कहा कि उनकी “स्कूल क्रश” आज जीवनसाथी बन गई है| दोनों ने कॉलेज में भी एक साथ पढ़ाई की थी|

उम्मीद है हमें आने वाले समय में दोनों के लव स्टोरी के बारे में और जानकारी मिलेगी|

Chennai Super Kings bowler Tushar Deshpande marriage news

कौन है तुषार देशपांडे

तुषार देशपांडे महाराष्ट्र के कल्याण, मुंबई से आते हैं| वह अभी 28 वर्ष के हैं| उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत DC के साथ 2020 में की थी| तुषार को दिल्ली कैपिटल्स ने 2020 में 20 लाख में खरीदा था|

बाद में एस धोनी की नजर इस धुआंधार गेंदबाज पर पड़ी और उन्होंने 2022 में उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया| आईपीएल 2023 में तुषार देशपांडे ने 21 विकेट लेकर सीएसके को आईपीएल का पांचवा किताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी|  तुषार देशपांडे २०२३ में “Impact Player” बनने वाले पहले खिलाड़ी थे|

आईपीएल 2024 में तुषार देशपांडे एक बार फिर से एस धोनी का के मुख्य गेंदबाज के रूप में दिखाई दे सकते हैं|

 

 

Leave a comment