अपने पहले मैच में 99 पर आउट हुई थी Jess Jonassen| आज तक टूटा नहीं रिकॉर्ड|

Jess Jonassen in test cricket: Jess Jonassen ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सबसे बेहतरीन स्पिन ऑल राउंडर है| भारत और ऑस्ट्रेलिया महिलाओं के बीच हो रहे टेस्ट टीम का Jess Jonassen हिस्सा है|

Jess Jonassen test cricketer of australia

इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के नाम एक अजीब रिकॉर्ड है जो आज तक महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टूटा नहीं|

Jess Jonassen ने टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ 2015 में किया था| अपनी पहली ही इनिंग में Jess 99 पर आउट हो गई| महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी अपने डेब्यू में 99 पर आउट हुआ था| आज भी Jess एकमात्र ऐसी महिला खिलाड़ी है जो Test Debut पर 99 पर आउट हुई थी|

इस मैच की दूसरी इनिंग में भी Jess ने 54 रनों की अहम पारी खेली थी| Jess Jonassen की बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 161 रनों से जीत लिया था|

कैसा रहा Jess Jonassen का भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में प्रदर्शन?

2023 में भारत के खिलाफ हो रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले में Jess Jonassen का प्रदर्शन खराब रहा| Jess Jonassen ने पहले पारी में केवल 19 रन और दूसरे पारी में 9 रन बनाएं| Jess गेंद से भी कुछ खास नहीं कर सकी| पहले इनिंग में उसने 18 ओवर में 42 रन देकर केवल एक विकेट लिया|

कोन है Jess Jonassen?

Jess Jonassen ने ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप, ODI वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई है| Jess अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जानी जाती है| वह आसानी से Runs बनाने नहीं देती|

2023 WPL Auction में दिल्ली कैपिटल्स ने Jess Jonassen को अपने साथ शामिल कर लिया था| अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत Jess ने दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम मुकाबले में पहुंचा दिया था| लेकिन Jess की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ Final मैच हार गई|

क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि आने वाले WPL लीग 2024 में जोनासन अपनी गेंद और बल्ले से सबको प्रभावित करेगी|

क्रिकेट की ताजा खबरों के लिए आप Sportsyatri से जुड़े रहिए|

Leave a comment