धोनी को पसंद नहीं ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स| इस देश पर है सबसे ज्यादा भरोसा

IPL 2024 Update: आईपीएल ऑक्शन 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स से दूर रहना पसंद किया | सीएसके ने न्यूजीलैंड के Rachin Ravindra, Daryl Mitchell, और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा है|

क्या धोनी को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स पसंद नहीं

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जिनके पास एक भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नहीं है| बाकी सभी 9 टीमों के पास कम से कम एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है| दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे ज्यादा तीन ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स है|

आईपीएल के पिछले सीजन में भी सीएसके के पास एक भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नहीं था, जो यह दर्शाता है कि पिछले कुछ समय से धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स से दूर रहना ही पसंद किया है|

2022 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स सीएसके के टीम में शामिल थे| उस वक्त चेन्नई के पास जोश हेजलवुड और जैसन बेह्रेनडोर्फ़ के रूप में दो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज थे|

किस देश के खिलाड़ियों पर है एस धोनी का भरोसा

पिछले साल से धोनी ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स पर सबसे ज्यादा भरोसा दिखाया है| आईपीएल 2023 में सीएसके के पास मिशेल सेंटनर और Devon Conway के रूप में दो कीवी खिलाड़ी थे|

Auction में रचीन रविंद्र और डेरिल मिशेल को खरीदने के बाद सीएसके के पास अब सबसे ज्यादा 4 न्यूजीलैंड खिलाड़ी है|

गुजरात टाइटंस ने सबसे ज्यादा भरोसा अफगानिस्तान पर रखा है| इस सीजन 3 अफगानी क्रिकेटर्स गुजरात के लिए खेलेंगे| प्रीति जिंटा की पंजाब ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर अपना दांव खेला है| उनके पास सबसे ज्यादा चार इंग्लिश खिलाड़ी है|

कोलकाता ने आंद्रे रसेल और सुनील नारायण के बाद अब रदरफोर्ड को खरीद कर वेस्टइंडीज पर अपना भरोसा फिर से साबित किया है|

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन करेगा?

एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले हैं|

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL Auction 2024 में किन खिलाड़ियों को खरीदा है?

आईपीएल ऑक्शन 2024 में सीएसके ने रचीन रविंद्र, Daryl Mitchell, ,समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, और अवनीश राव को अपनी टीम में शामिल किया है|

 

 

 

 

Leave a comment